जनपद की खतौली विधानसभा का ऊप चुनाव भाजपा वह सपा रालोद गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। मंगलवार को हस्तिनापुर विधायक एवं प्रदेश के सिंचाई एवं जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में जनसंपर्क किया। दिनेश खटीक ने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। वहीं मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी की कोर्ट के आदेश के बाद विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी, इस सीट पर अब उपचुनाव हो रहा है, भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को प्रत्याशी बनाया है,तो रालोद सपा गठबंधन ने गुज्जर कार्ड खेलते हुए मदन को मैदान में उतारा है। दोनों ही खेमो ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को प्रदेश के सिंचाई एवं जल शक्ति राज्यमंत्री एवं हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने मोहल्ला देवीदास में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने दलित समाज से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की इससे पूर्व मोहित धारीवाल के आवास पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक का जोरदार स्वागत हुआ। यहां प्रेस वार्ता में राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने दावा किया कि दलित समाज पूरी तरह से भाजपा के साथ है। अपने दावे के पक्ष में उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव के आंकड़े भी गिनाए।साथ ही यह भी कहा कि इतना तो सभी जानते हैं कि खतौली उपचुनाव में सीधी टक्कर भाजपा और रालोद सपा गठबंधन के बीच है, क्योंकि न तो कांग्रेस ने और न ही बसपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। सैनी और गुर्जर बहुल खतौली विधानसभा क्षेत्र मैं जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा।बहरहाल राजनीतिक माहौल बेहद गर्म है।
0 Comments