खबर उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर से है। जहां गोरखपुर के एडीजी जोन अखिल कुमार स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए नदियों के किनारे साफ सफाई करते दिखें। बता दें कि अपराधियों का सफाया करने वाली पुलिस अब नदियों की साफ सफाई कर रही है। जी हां गोरखपुर के एडीजी जोन अखिल कुमार डीआईजी के० रविंद्र गौड़ एसपी सिटी कई थानों के प्रभारी चौकी इंचार्ज पुलिसकर्मी सहित सैकड़ों ट्रेनी सिपाही राप्ती तट पर स्थित राजघाट के नवनिर्मित रामघाट तट के आसपास की साफ सफाई करते दिखें। जिसका उद्देश्य आम लोग भी इस अभियान से जुड़कर अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बताते चलें कि इस दौरान एडीजी जोन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए लोगो को साफ सफाई के लिए प्रेरित करते हैं, और आज इसी क्रम में हम भी साफ सफाई कर रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि 1 दिन का श्रमदान पुलिस के लोग करेंगे।उन्होंने कहा कि शनिवार को यदि कोई वीआईपी मूमेंट या कुछ जरूरी कार्य ना हो तो पुलिस वाले उस दिन श्रमदान करेंगे। साथ ही उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि आप अपने आसपास साफ-सफाई का ख्याल रखें। और एक जागरूक नागरिक बनते हुए अपने आसपास साफ सफाई बनाए रखें। इसी को लेकर आज पुलिस विभाग श्रमदान कर रही है।
और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
0 Comments