गोरखपुर उत्तर प्रदेश में प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुना। प्रदेश में एक बार फिर बनी भाजपा सरकार। कहते हैं सरकार कोई भी हो सत्ता पाने से पहले जनता के हित में बाते करती है। लेकिन सरकार द्वारा बढ़ाई गई इस महंगाई से आम जनता को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस महंगाई से लोगो का बुरा हाल है कहीं आने जाने के लिए पेट्रोल-डीजल महंगे हो गए हैं तो वहीं किचन की सब्जी, दाल, फल आदि महंगे हो गए हैं। ऐसे में जिस जनता ने एक बार पुनः योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताया है, तो क्या सरकार को जनहित के लिए महंगाई पर कुछ हद तक लगाम नहीं लगानी चाहिए।
वही बात करें गोरखपुर की तो गोरखपुर में पेट्रोल ₹101 से ऊपर दिख रहा है। यहां के बाजारों में भी सामानों के दाम आसमान छू रहे फिर चाहे वह किचन का सामान हो या पेट्रोल डीजल। तो वही खाने पीने के सामान में भी मानो जैसे आग लगी हुई है। जनता काफी परेशान है। अब ऐसे में एक ओर जहां लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं तो वहीं नई सरकार के गठन को लेकर खुशियां भी जाहिर कर रहे हैं लेकिन कहीं ना कहीं महंगाई पर लगातार वृद्धि को देखते हुए लोगों का कहना है कि सरकार को इस पर अंकुश लगाना भी जरूरी है क्योंकि पेट्रोल-डीजल हो या खाने पीने का सामान सब के दाम आसमान छू रहे हैं। बता दे की बढ़ती हुई महंगाई का ज्यादा असर आम आदमी की बजट पर पड़ रहा है। वहीं लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता काफ़ी परेशान है। पहले गैस फिर डीजल- पेट्रोल के दामो में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है खाने पीने के सामान से लेकर सब्जी से लेकर फल सभी चीजें महंगी हो गई है बाजार में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। वहीं लोगों का कहना है कि सरकार को महंगाई पर लगाम लगाना चाहिए। साथ बताते चलें वहीं इस महंगाई को लेकर महिलाओं का कहना है कि महंगाई के कारण हमारे किचन की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है।
0 Comments