मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्व.सुशील यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उनके गांव बुढ़ियाबार,परिजनों से मिलकर बढ़ाया ढांढस।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार यानी आज जंगल कौड़िया ब्लॉक के बुढ़ियाबारी गांव स्थित पूर्व प्रमुख स्वर्गीय रामपति यादव के घर जाकर परिवार के सदस्य,सेवानिवृत्त रेलकर्मी सुशील यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 
गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर बुढियाबारी पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृतिशेष सुशील यादव
के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और महायोगी गुरु गोरखनाथ से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस भी बंधाया। 
इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, विधायक फतेह बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, स्वर्गीय सुशील यादव के परिजन संदीप कुमार यादव, बलबीर यादव, अजीत यादव, यादवेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, पकंज यादव, कृष्णा, गौतम यादव आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv