अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के कस्बा में एक बाइक सवार मीट व्यापारी के साथ भीड़ द्वारा गौमांस ले जाने का आरोप लगाते हुए बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है। जिसकी वीडियो भी वायरल हुई है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने भीड़ को तीतर-बीतर कर घायल युवक को होने साथ ले आई। घटना में घायल युवक के परिजनों ने बताया है कि घायल युवक का नाम सरीफ कुरैसी है। जो कि अतरौली कस्बे का निवासी है। मीट व्यापारी सरीफ कुरैसी पिछले 25 वर्षों से भैस का मीट बेचने का कार्य हरदुआगंज में करता आ रहा है। अगर कुछ गलत बेचता तो अब तक कई बार कार्रवाई हो गई होती। उक्त घटना में मारपीट करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हेतु तहरीर थाना पुलिस को दी गई है।
वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुँचे सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया है कि परिवार कि तहरीर ले गई है। घायल कि डॉक्टरी कराई जा रही है। बरामद मीट का सैम्पल भी लैब में जाँच के लिए भेजा गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
0 Comments