सीतापुर जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां बेखौफ बदमाशों ने पिता-पुत्र की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर निर्मम हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाप-बेटे को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।बताया जा रहा है,की मामला दो समुदायों से जुड़ा है। इसलिए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि 24 घंटे पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने महज खानापूर्ति कर अपना पलड़ा झाड़ लिया था। जिसके बाद 151 से जबनात करा कर लौटने के बाद इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं मृतकों की पहचान पिता छोटे खान उर्फ अख्तर (65 वर्ष) और उसके पुत्र मैसर खां (45 वर्ष) निवासी फतेपुर के रूप में हुई है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।साथ ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्यारों की तलाश तेज कर दी है,इलाके में तनाव व्याप्त है।जबकि पुलिस का दावा है कि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
0 Comments