लाइसेंसी रायफल से चली गोली एक व्यक्ति घायल,लोगों ने जम कर काटा बवाल।

संत कबीर नगर के कुछ युवक मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में कटसरा हरपुर बुदहट के पास वे चाय की दुकान पर रुके और वहीं बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान उनके पास मौजूद लाइसेंसी राइफल को असावधानी से अपने साथी को दिखाते समय अचानक गोली चल गई।गोली पास ही मौजूद दुकान मालिक के हाथ के पंजे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर एसपी नॉर्थ और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राइफल कब्जे में लेकर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में आरोपियों के नशे में होने की पुष्टि भी हुई है।पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।सीओ गीडा ने बताया कि थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र अन्तर्गत कटसरा में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई । मौके पर पहुचकर पुलिस द्वारा  जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति की कटसरा में इलेक्ट्रानिक की दुकान है । उनकी दुकान के बगल में टी-स्टाल पर बैठे दूसरे व्यक्ति की लाइसेंसी लोडेड राइफल गलती से चल गयी, जो पीड़ित के बाये हाथ की अंगुली में लग गयी । जिनको इलाज के लिए  तत्काल अस्पताल भेजवाया गया । लाइसेंसी राइफल व 02 व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ व अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv