देवरिया हत्याकांड में श्रंद्धाजलि देने पहुचे घटना स्थल पर अखिलेश, किया निरीक्षण,सत्यप्रकाश दुबे सहित पांच सदस्यों को दी श्रंद्धाजलि।

देवरिया जिले के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सामूहिक नरसंहार के घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक सत्य प्रकाश दुबे के पांच सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दूसरे पक्ष के प्रेम चंद यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया है। आपको बता दें कि दो अक्टूबर को जमीनी रंजिश में छह ग्रामीणों की मौत हुई थी जिसमें पहले प्रेम चंद यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या की गई उसी के प्रतिशोध में सत्य प्रकाश दुबे के पांच सदस्यों की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। एक सवाल के जवाब में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दोनों मृतक परिवार के साथ मेरी पार्टी खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी के लोग एक पक्षीय बात कर बुलडोजर चलाने पर जोर दे रहे हैं जबकि इस घटना में दोनों तरफ से मौत हुई है। उन्होंने बताया की गोरखपुर जिले के आसपास जितने जिले है उसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना गृह जनपद मानते हैं वहा पर उनका जीरो टॉलरेंस कहा है। इस अवसर पर मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश कुमार दुबे ने मिलने से इंकार कर दिया था उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उसके पीछे बीजेपी के नेताओं का हाथ है। इस मामले में दोनों पीड़ित परिवार के साथ न्याय हो।


Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv