अलीगढ़ कल शाम से लापता युवक गंभीर हालत में जंगल में पड़ा हुआ मिला है। बेरहमी से युवक के साथ की गई है मारपीट, आरोपी कल शाम बाइक से बुलाकर ले गए थे। घायल का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद एक आरोपी को पुलिस ने आनन-फानन में गिरफ्तार कर लिया है। वहीयदूसरा आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। दरअसल यह पूरा मामला दादो थाना इलाके के समैना गांव का है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। तो वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार दादो थाना इलाके के समैना गांव के रहने वाले संजीव कुमार को गांव के ही रतन लाल और सतेंद्र कुमार घर से बाइक पर बिठाकर कल शाम ले गए थे। देर रात तक संजीव घर वापस नहीं आया तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी, आनन-फानन में परिजनों ने अगले दिन संजीव को ढूंढना शुरू कर दिया, इसी दौरान संजीव घायल अवस्था में रतनलाल के स्कूल के पास पड़ा हुआ मिला। आरोपियों ने संजीव को इतनी बेरहमी से पीटा है कि उसका जबड़ा निकाल लिया और जीभ भी जड़ से काट दी है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया की दादो थाना इलाके से जानकारी प्राप्त हुई कि संजीव पुत्र चोखे लाल जंगल में गंभीर हालत में पड़ा हुआ मिला है। घायल को तत्काल पुलिस द्वारा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। पूछताछ के दौरान 2 नाम सामने आए हैं। इनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया हैऔर उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी और घायल पक्ष में पहले से मुकदमे बाजी चली आ रही है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, तहरीर प्राप्त कर मुकदमा लिखा जा रहा है।
0 Comments