कोल्हुई पुलिस ने नेपाल घूमने आए बिछड़े बेटे को मां से मिलाया।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। बता दें मिली जानकारी के अनुसार गुड़गांव के आर्यमन नेपाल के पोखरा में घूमने आए थे, उनकी मोबाइल फोन दो दिन से कही गायब हो गया था, जिससे आर्यमन का परिवार वालों से सम्पर्क नही हो पा रहा था। वहीं आर्यमन की मां कावेरी काफी परेशान थी,तो वही आर्यमन किसी तरह कोल्हुई थाना क्षेत्र में पहुचा, और गस्त के दौरान कोल्हुई थानाध्यक्ष महेन्द्र यादव व पुलिस की संयुक्त टीम से मुलाकात हुई जिसके बाद थानाध्यक्ष ने पूछताछ किया तो आर्यमन सही जवाब नही दिया तो पुलिस उसे थाने ले आई। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह उसकी मां कावेरी जो की गुड़गांव की रहने वाली है को सूचना दी। वहीं सूचना पर गुड़गांव से कावेरी कोल्हुई थाने पर पहुंची और अपने बेटे को अपने साथ गुड़गांव लेकर गई। इस सम्बन्ध में कावेरी ने बताया की मेरा बेटा नेपाल घुमने गया था, उसकी दिमागी हालत सही नही है और उसका इलाज चल रहा है। कोल्हुई पुलिस के प्रयास से मेरा बेटा मुझे मिला। मैं कोल्हुई पुलिस का धन्यवाद देती हूं। वहीं इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने बताया की रात में गस्त के दौरान एक व्यक्ति मिला था जिसको उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

 *आशीष कुमार की रिपोर्ट*

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv