जनपद बरेली में सीएम ने कहा कि मैं बरेली की नाथ नगरी को नमन करता हूं। बरेली में 2017 के बीच जो नगर थे। सबसे ज्यादा बार कर्फ्यू लगा था, उनमें बरेली का नाम भी आता है। हर 6 महीने में बरेली में कर्फ्यू लगता था। दंगा और उपद्रव उत्तर प्रदेश की पहचान बन गए थे। लेकिन पिछले 6 वर्ष में कोई भी दंगा उत्तर प्रदेश में नहीं हुआ। और उपद्रव मुक्त हुआ है दंगों से भी मुक्त हुआ है। कावड़ यात्रा उत्तर प्रदेश भर में पहचान बनाता है। वैश्विक मानचित्र पर उत्तर प्रदेश की पहचान बनी है। जैसे देश बदल चुका है, दुनिया के अंदर जहां भी कुछ संकट दिखाई देता है। वहां भारत की ओर देखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ देखते हैं। भारत वैश्विक लीडर की तरफ बढ़ रहा है। यह 9 वर्ष पहले अपनी पहचान के लिए मोहताज था। पिछले 9 सालों के अंदर प्रधानमंत्री ने नागरिकों की धारणा बदली है। भारत की अपनी आंतरिक स्थिति भी बदली है। भारत दुनिया में सबसे आगे है कोई कल्पना नहीं कर सकता।चार करोड़ लोगों को देश में गरीबों को 1- 1 आवास मुफ्त मिल जाये। 15 करोड़ युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट इंडिया के माध्यम से लाभ मिला है।कोरोना कॉल में 80 करोड़ गरीबों को राशन का लाभ मिला, जो आज भी मिल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर का काम बहुत तेजी से चल रहा है। इसी वर्ष भव्य मंदिर का निर्माण होगा। 2017 से पहले यूपी में दंगे होते थे। जाति के नाम पर समाज को बांट दिया जाता था। बेटियां डर के मारे स्कूल नहीं जाती थी। व्यापारी रंगदारी देते थे। महिलाएं बाजार नहीं जाती थी, और अराजकता चरम पर थी।
0 Comments