दहेज लोभियों ने विवाहिता को पीटकर किया अधमरा,थर्ड डिग्री का किया इस्तेमाल।

अलीगढ़ में दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। छर्रा थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को जमकर पीटा। लाठी डंडों से पीटने के बाद आरोपियों ने उसके शरीर पर धारदार हथियार से भी वार किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता को उसके मायके के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया है की ससुराल के लोग लगातार उससे दहेज की मांग कर रहे थे। जब उसने अपने मायके से रुपए मांगने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रविवार रात उसे बुरी तरह से पीटा और गंभीर घायल कर घर से निकाल दिया।पीड़िता ने बताया कि वह कासगंज की रहने वाली है और उसकी शादी छर्रा थाना क्षेत्र के गूलरी नगला में हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही उसके ससुराल जनों ने दहेज की मांग शुरू कर दी और उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता था। जिसके बाद आरोपियों ने रविवार रात को उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे अधमरा करके छोड़ दिया। जिसके बाद उसने जैसे तैसे अपने भाई को फोन किया। जब मायके पक्ष के लोग आए तो उन्होंने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज शुरू कराया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। 
महिला को आरोपियों ने बुरी तरह से पीटा है। जिसके चलते उसके चेहरे से लेकर हाथ पैर और गुप्तागों तक में मारपीट के निशान पड़े हैं। पीड़िता के हाथों में आरोपियों ने धारदार हथियार से वार किए हैं। पीड़िता ने उसे बताया कि उसके सास ससुर, देवर, तीनों नंद और नंदोई ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। इसमें उसके पति ने भी उसका साथ दिया। वह चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। वहीं पीड़िता ने थाने में दी तहरीर छर्रा थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला कासगंज की रहने वाली है। वह थाने में शिकायत लेकर आए थे और पुलिस ने उनकी मदद करने का आश्वासन दिया था। मुकदमा दर्ज करने के लिए उसने तहरीर मांगी गई थी। लेकिन वह अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहते थे। पीड़िता का भाई उसे लेकर कासगंज वापस चला गया और वहीं मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv