चाकू की नोख पर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म।

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरिंदे ने पहले चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसको और उसके पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की धमकी दी। जिससे किशोरी डर गई और अपने साथ हुई घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद किशोरी प्रेगनेंट हो गई। प्रेगनेंट होने की बात जब आरोपी को हुई तो उसके घर वालों ने शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर नाबालिग लड़की को घर से भगा ले गए। जब लड़की के घर वालों को इस की जानकारी हुई तो इस की सूचना लालगंज पुलिस चौकी पर दी। लालगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज छोटेलाल और दीवान त्रिभुवन यादव ने कोई कार्रवाई करने के बजाए 30 मई को दोनों परिजनों के बीच सुलह समझौता करा दिया। जबकि पुलिस को जानकारी थी की लड़की नाबालिग है। समझौते में दोनों की शादी कराने की बात लिखी गई। समझौते के बाद लड़की लड़के के घर चली गई। कुछ दिन बीतने के बाद लड़के और उस के घर वालों ने लड़की को जबरन गर्भपात की दवा खिला दी जिसके बाद लड़की की हालत खराब हो गई। लड़की अपने घर चली आई और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़ित फिर चौकी पर पहुंची और अपने साथ हुई घटना पर कार्रवाई की मांग करने लगी। परिजनों का आरोप है की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि फिर से सुलह समझौते का दबाव बनाने लगी। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी कार्यालय पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश के बाद लालगंज थाने पर आनन फानन में पुलिस ने धारा 376, 452, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले पर सीओ प्रीति खरवार ने बताया की पीड़िता की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई थी। उस के हिसाब से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv