सीएम ने विकास का खोला पिटारा, 480 करोड़ रुपए की योजनाओं किया शुभांरभ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज देवरिया जनपद के भलुअनी विकास खंड अंर्तगत बहोर-धनौती गाँव में स्वर्गीय मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच छोटी बिटिया से फीता कटवाकर शुभांरभ किया। इस दौरान योगी गोरक्षनाथ मंदिर के पुजारी पंडित रामानुज त्रिपाठी के घर पहुंच उनका आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात जिला मुख्यालय आगमन पर शहर के राजकीय इण्टर कालेज प्रांगण में उन्होंने 480 करोड़ रूपए की 223 योजनाओं का लोकार्पण व शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देवरिया जनपद गोरखपुर का हृदय है। यहां विकास में धन की कमी कभी रोड़ा बनने नहीं पाएगी। कुशीनगर जनपद के कसया में कृषि विश्व विद्यालय खोले जाने की घोषणा के साथ बैतालपुर में चीनी मिल स्थापित किए जाने की बात की। साथ ही यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने देवरिया जो कभी चीनी का कटोरा के नाम से जाना जाता था। यहां की कई मिलों को कौड़ियों के मोल बेच दी थी। परंतु अब बैतालपुर में चीनी उद्योग एक बहुत बड़ा हब बनेगा जिसमें इथेनॉल प्लांट, डिस्टीलरी के साथ इससे जुड़े अन्य उद्योगों को स्थापित कर हजारों युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। उन्होंने पूर्व की सरकारों की खिंचाई करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उन्होंने इस दौरान पात्र लाभार्थियो को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। इस दौरान कृषि मंत्री सहित सांसद, विधायक, एम एल सी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv