दहेज के दानव हमारे समाज में किस कदर हावी है इसकी एक बेरहम मिसाल आज बिजनौर के अफलजगढ़ में उस वक्त देखने को मिली जब दहेज में स्कॉर्पियो कार नही मिलने पर दूल्हा बारात लेकर नही पहुंचा और दुल्हन सजी हुई दूल्हे के इंतज़ार में बैठी रही। पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर दुल्हे सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र का है। जंहा हाथों में रची महेंदी और बारात के स्वागत में सजा पंडाल लगा हुआ है। यह मामला गांव शेरगढ़ का है जंहा के रहने वाले शमीम अहमद की पुत्री का विवाह कस्बा अफजलगढ़ निवासी इल्यास के पुत्र शमशाद के साथ तय हुआ था। 18 जनवरी को समरीन की बारात गांव में आनी थी,लेकिन बारात से एक दिन पहले दुल्हे शमशाद ने फोन पर लड़की पक्ष के लोगों से एक स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर दी। लड़की पक्ष के लोगों की धड़कनें बढ़ती गई। शादी की तमाम उम्मीद टूटने के बाद पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर दुल्हे सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुल्हन के पिता शमीम अहमद ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शादी तय करने के बाद 7 जनवरी 2023 में बड़ी धूमधाम से मंगनी हुई। मंगनी में परिवार को 50 हजार की नकदी सहित एक सोने की अंगूठी सहित सामान और कपड़े दिए गए। शादी की तारीख 18 जनवरी 2023 को तय हुई थी। 15 जनवरी को दहेज का समस्त सामान सोना, जेवरात,एसी फ्रिज,इनवर्टर बैटरी सामान तांबा पीतल के बर्तन आदि एक बुलेट मोटरसाइकिल की कीमत दो लाख रूपये कुल 26 लाख रूपये का सामान घर से आकर ले गये। लेकिन शादी के एक दिन पहले दूल्हे के परिजन दहेज में एक स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग करने लगे। दुल्हन के परिजन को लगा शायद वे जिद्द को छोड़कर बरात लेकर आएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ बल्कि दूल्हे के परिजन ने बारात लाने से इंकार दिया। दुल्हन व दुल्हन के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुल्हन के पिता शमीम अहमद की तहरीर पर अफजलगढ़ के मोहल्ला जैनुलाबेदीन निवासी शमशाद पुत्र इल्यास, इल्यास पुत्र तसलीम, ताहिरा पत्नी इल्यास, सलमान,कामरान,फैसल पुत्रगण इल्यास व मुस्कान पुत्री इल्यास निवासीगण मौहल्ला जैनुल आबेदीन अफजलगढ़ व फरहाना पत्नी इमरान व इमरान पुत्र इब्राहीम निवासी मौहल्ला कुंदन कालोनी कस्बा अफजलगढ़ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अफजलगढ़ कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज किये जाने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किये जाने की बात कही है।
0 Comments