जिलाधिकारी ने तहसील का किया निरीक्षण।

शामली जिलाधिकारी व एसडीएम कैराना द्वारा तहसील कैराना में उप निबन्धक कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय के लिए आवंटित धनराशि से चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। वहीं शामली जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा तहसील कैराना में उप निबन्धक कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय के लिए आवंटित धनराशि से चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया।मौके पर जिलाधिकारी ने कार्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य यथा रिकॉर्ड रूम आदि मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया।निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यालय में रखें पुराने रिकॉर्ड को शासनादेश के अनुसार अलग करते हुए आवश्यक रिकॉर्ड को अलग रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए प्रतिदिन कितने बेनामे होते हैं कि जानकारी प्राप्त की गई जिसमें प्रतिदिन एवरेज 35 बताया गया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश के साथ ही वहीं नंबर-08 का निरीक्षण कर स्कैनिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय में आने वालों के लिए शौचालय पानी आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी को राजस्व प्राप्ति में वित्तीय वर्ष 2022-23 के सापेक्ष गत वर्ष 2021-22 की तुलना में प्रतिशत की वृद्धि बेहतर मिली। वहीं निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा पुरानी तहसील का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय सर्वे नायाब तहसीलदार का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने कार्यालय में सर्वे टीम में कितने आदमी का स्टॉफ है,के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए बताया गया कि यहां पर पदनुसार 12 होने चाहिए के सापेक्ष 05 लेखपाल है। जिसमें 06 सर्वे कानूनगो होने चाहिए जिसमें कोई उपलब्ध नहीं है। पूरा स्टाफ ना होने की वजह से सर्वे संबंधित कार्यों में विलंब होता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वे टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यालय में साफ-सफाई लाइट आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv