अलग-अलग उद्देश्य को लेकर तीन युवा साइकिल से कर रहे भारत भ्रमण।

औरैया पहुँचे तीन युवाओं ने अलग-अलग उद्देश्यों को लेकर साइकिल से भारत भ्रमण यात्रा शुरू की है। जिनमें दो युवा हरियाणा से हैं। जबकि एक युवक अलीगढ़ का रहने वाला है। वही हरियाणा के रहने वाले युवक ने मोदी सरकार की अग्नि वीर योजना को सराहा। गुरुवार की सुबह इन तीनों युवाओं ने औरैया पहुंचकर अपने उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। हरियाणा के रहने वाले अनिल कुमार का कहना है। कि साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। उनका कहना है कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आती जा रही है। साइकिल यात्रा से वह यह संदेश देना चाहते हैं, कि कोई भी युवा नशा न करें और अपने आगे आने वाली पीढ़ी के लिए वह अपना सम्मान बरकरार रख सके। उनका कहना है कि इस यात्रा में करीब डेढ़ से 2 वर्ष का समय लगेगा यह यात्रा पूरे भारत भ्रमण की है। साथ ही मोदी सरकार की अग्नि वीर योजना को अच्छा बताया।
वहीं अलीगढ़ निवासी सुनील कुमार का कहना है कि उनकी साइकिल से भारत भ्रमण यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना है। उनका कहना है कि लोग पर्यटन करने के लिए पहाड़ों एवं अन्य स्थानों पर जाते हैं और आसपास कचरा फैला देते हैं। साथ ही यह भी कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और जो कूड़े के लिए निर्धारित स्थान या डस्टबिन हो उसी में कूड़ा संग्रहित करना चाहिए। जिससे कि गंदगी न फैले। कहा कि लगातार पर्यावरण के कारण वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसलिए सभी का उद्देश्य की पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए वह लोग केंद्र सरकार के बताए गए नियमों का पालन करें। जिससे कि पर्यावरण सुरक्षित रह सके। हरियाणा निवासी संदीप कुमार का कहना है कि कम खर्चे में भी भारत भ्रमण किया जा सकता है। उन्होंने कहा साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को बचत के लिए प्रेरित करना है। कहा कि लगभग 5 महीने का समय उनका बीत गया है और वह कई स्थानों पर भ्रमण करके आ चुके हैं और खर्चा कोई खास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि मन में जज्बा और जुनून है तो आज की युवा पीढ़ी कम खर्चे में भी भारत भ्रमण का आनंद उठा सकती है।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv