उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को भले ही हाईकोर्ट का ग्रहण लगा हो लेकिन बस्ती में निकाय चुनाव को लेकर नेताओं की जोर आजमाइश शुरू हो गई है। गौरतलब है कि निकाय चुनाव में सीट के आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने भले ही रोक लगाई है और फैसला अपने पास सुरक्षित रख रखा हो, लेकिन निकाय चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल के नेता काफी गंभीर दिख रहे हैं, इस चुनाव में अपने आप को रेस में आगे रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं निकाय चुनाव में सत्ताधारी दल के नेता हर हाल में चुनाव जीतकर अपनी संख्या बढ़ाना चाह रहे हैं। बता दें कि इस चुनाव में अब भगवे रंग की भी एंट्री हो गई है। एक तरफ जहां भगवे रंगों को लेकर पूरे देश में एक जंग सी छिड़ गई है, तो वही सत्ताधारी दल के नेता भगवा रंग और भगवे झंडे के बैनर तले चुनाव जीतने की जद्दोजहद में लग गए हैं। लोकल चुनाव का भगवामय होने का एक ऐसा ही नजारा आज बस्ती में देखने को मिला जहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता तेज प्रताप सिंह ने नगर पंचायत गणेशपुर क्षेत्र में एक रोड शो निकाला। जिसमें पूरा रोड शो भगवामय में रहा। इस बार गणेशपुर नगर पंचायत की सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है, जिसके चलते भाजपा नेता तेज प्रताप सिंह की पत्नी सिम्पी सिंह चुनाव मैदान में ताल ठोक रहीं हैं और जनता से अपने समर्थन के लिए वोट मांग रहे हैं।दरअसल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज भाजपा नेता तेज प्रताप सिंह ने गणेशपुर निकाय चुनाव के लिए अपनी दावेदारी ठोकी और जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। पहली बार हो रहे गणेशपुर नगर पंचायत की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होने के चलते उन्होंने अपनी पत्नी सिम्पी सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। आज गणेशपुर नगर पंचायत में रैली निकालकर उन्होंने अपनी दावेदारी ठोकी। साथ ही आपको बताते चलें कि यह पूरा रोड शो भगवा रंग में नजर आ रहा था। इतना ही नहीं अपने माता के साथ उनका 9 साल का बेटा भी अपनी मां के पक्ष में समर्थन के लिए हाथ जोड़कर जनता से अपील करते हुए दिखाई दे रहा था। मांता पिता के साथ 9 साल के बच्चे का वोट मांगना गणेशपुर पंचायत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं भाजपा नेता की पत्नी सिम्पी सिंह ने कहा कि यदि मुझे क्षेत्र की जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। बारहाल चुनाव की तारीखों का अभी ऐलान होना शेष है,लेकिन सत्ताधारी दल के नेता इस लोकल चुनाव में अपने आप को हर हाल में आगे रखना चाहते हैं और भगवा झंडे के सहारे अपनी चुनावी नैया को पार कराना चाहते हैं।
0 Comments