यूपी के बरेली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां एक 20 साल की युवती ने अपने पति की हत्या कर दी। बता दें कि महज़ बीस साल की चांदनी ने अपने पति की हत्या कर इस समय सलाखों के पीछे पहुंच गई। साथ ही आपको बताते चलें कि सोनू के कत्ल के जुर्म में बरेली के थाना बारादरी पुलिस ने रविवार को चांदनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस ने जब चांदनी से पति की हत्या के बारे में जानकारी ली तो पुलिस भी हैरान रह गई। शादी के एक साल बाद ही चांदनी के सिर पर खून सवार हो गया, जिस सोनू सागर से उसने सात फेरे लिए थे, उसी की हत्या कराकर ऐसी दुर्दशा कराई कि परिवार वाले एक माह तक शव तलाशते रहे। दरअसल चांदनी ने अपने प्रेमी अरविंद के साथ पति की हत्या को अंजाम दिलवाया है। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा गांव निवासी सोनू सागर (22 साल) की शादी 14 माह पहले चांदनी से हुई थी। सोनू 12 हजार रुपये की प्राइवेट नौकरी करता था। नई नई शादी हुई तो परिवार में खुशियां थी, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी। सोनू शाम को जब घर आता तो पत्नी चांदनी अक्सर फोन पर मैसेस करती रहती थी, यहीं से सोनू का अपनी पत्नी चांदनी पर संदेह बढ़ता गया। लेकिन चांदनी कह देती कि मैं अपने घर बहन से बात कर रही थी। कभी कभी वह अपने गांव की फ्रेंड से बातचीत करने के लिए भी पति सोनू को बताती थी। कई बार पति सोनू ने अपनी पत्नी चांदनी के मोबाइल को चैक करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल में लॉक होने के चलते वह पत्नी का मोबाइल नहीं देख पाता था। पति से बोलती कि तुम्हे मुझ पर शक है क्या, चांदनी की उम्र महज 20 साल है, जबकि चांदनी ने अपने पति की हत्या कराई है, पति की महज 22 साल उम्र। पिछले तीन माह से दंपती के बीच रिश्तों में तकरार बढ़ने लगी। चांदनी अपनी पति सोनू से बोलती कि तुम मुझे शक की नजर से देखते हो, क्या तुम्हे मुझ पर शक है। संदेह करते हो तो खुलकर बता दीजिए। लेकिन सोनू की नई नई शादी हुई तो वह पत्नी से कह देता था कि तुझ पर शक क्यों करूंगा। पत्नी पर शक थोड़े किया जाता है, लेकिन चांदनी अपने पति से अंदर ही अंदर इतनी नफरत करने लगी, कि सोनू को भनक तक नहीं लगी। जिस चांदनी को अपनी बनाने के लिए सोनू ने सात फेरे लिए थे, वही चांदनी, अपने पति की जान लेने के लिए हर रोज प्लानिंग करने लगी। मूलचन्द का 22 वर्षीय पुत्र सोनू सागर 25 नवंबर को अपने घर से निकला था। जहां से वह लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन सोनू का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने बारादरी थाने में 26 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों की बेचैनी बढ़ती गई। काफी खोजबीन के बाद न मिलने पर सोनू सागर के अपहरण व उसके साथ कोई अनहोनी की आशंका होने पर पिता मूलचन्द द्वारा थाना बारादरी में अपहरण का केस दर्ज करा दिया। 24 दिसंबर को सोनू का शव सड़ी गली हालत में थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र भाकडा नदी से बरामद किया गया।
चांदनी अपने प्रेमी अरविंद से शादी करना चाहती थी। लेकिन परिवार ने यह माना नहीं। जिसके चलते परिवार ने चांदनी की शादी सोनू सागर से की। पति सोनू से ज्यादा चांदनी अपने लवर अरविंद को प्यार करती थी। जब भी घर में अकेली हाेती तो वीडियो कॉल और मैसेज में लवर अरविंद को सब बात शेयर करती थी। पुलिस को पूछताछ में यहां तक पता चला है कि चांदनी अपने बेडरूम की सारी बातें अपने प्रेमी को भेजती थी। वह न्यूड रहकर भी कई बार वीडियो कॉल भी प्रेमी को करती थी। हत्या वाले दिन प्रेमी से कहा की वीडियो कॉल पर दिखाना की हत्या कर दी या नही
अरविन्द ( प्रेमी चांदनी) द्वारा अपने मित्र सचिन की सहायता से 25 नवंबर को सोनू (चांदनी का पति) को सुरेश शर्मा नगर पार्टी में बुलाया गया। अरविंद अपने जानने वाले राजा नामक व्यक्ति की गाडी स्विफ्ट डिजायर बुक कर घुमाने के बहाने ले जाकर फतेहगंज पश्चिमी ले जाकर पहले शराब पिलाई। शराब के नशे में जब सोनू हो गया, तब अरविंद ने अपने साथी के साथ मिलकर चांदनी के पति सोनू की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले अरविंद ने कहा था देख चांदनी तेरी नहीं, मेरी है, हमेशा मेरी ही रहेगी। गला दबाकर हत्या कर शव को भाकडा नदी में बोरे में फेंक देना। 21 दिसंबर को अरविन्द और उसके साथी सचिन को अपहरण में जेल भेजा गया। 25 दिसंबर को सोनू की पत्नी चांदनी और अंकुश साहू को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया। पूर्व में जेल गये अरविंद ओर सचिन पर हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने चांदनी के मोबाइल की जांच की। जिसमें सामने आया कि चांदनी के अरविंद से चार साल पुराने अवैध संबंध थे। पति की हत्या कराने के दिन भी चांदनी ने कई बार प्रेमी अरविंद को व्हाट्सएप पर कॉल की। जिसमें पहले भी कहा था की मुझे वीडियो कॉल पर लाश भी दिखाना, कि साेनू को मार दिया गया। यह वीडियो आरोपी अरविंद ने दिखाई, लेकिन उसके बाद पकड़े जाने के डर से मोबाइल की कॉल और वीडियो चैट डिलीट कर दी। सोनू के परिवार को संदेह हो गया था कि हत्या पत्नी चांदनी ने कराई है। जैसे ही पुलिस ने चांदनी के मोबाइल की सीडीआर देखी तो केस खुलता चला गया।
0 Comments