लोकसभा सांसद का बयान, समाजवाद की बात करते हैं अखिलेश यादव।

मैनपुरी उप चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव के मूड में दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी डिंपल यादव को घोषित कर दिया है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी भी बहुत जल्द अपना प्रत्याशी मैदान में उतारने वाली है। इटावा लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जन समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे, तो वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा की जीत को सुनिश्चित बताया और अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी है। लेकिन अखिलेश यादव कभी भी लोहिया का नाम नहीं लेते हैं। उनके परिवार में आंतरिक बिखराव दिखाई दे रहा है। कई बड़े चेहरे उनके पास मैनपुरी प्रत्याशी के लिए थे। लेकिन उन्होंने भयभीत होने की वजह से अपनी पत्नी डिंपल यादव को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी का जो भी प्रत्याशी उतरेगा उसकी जीत निश्चित ही होगी, क्योंकि हमारी भाजपा पार्टी स्वयं चुनाव लड़ती है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकप्रिय नेता है। जिनकी वजह से जनता पसंद करती है, और जीत निश्चित ही होगी। मुलायम सिंह यादव के निधन पर जितनी श्रद्धांजलि समाजवादी पार्टी के लोगों ने दी है। उससे अधिक भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv