इस विधानसभा में दोनों यादव भाइयों ने संभाली कमान, समाजवादी पार्टी के लिए मांग रहे घर-घर जाकर वोट, भाजपा पर किया जवाबी हमला।

जसवंत नगर विधानसभा की कमान इस समय अंकुर यादव एवं अंशुल यादव दोनों भाइयों ने संभाल रखी है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। मैनपुरी उपचुनाव में जसवंत नगर विधानसभा समाजवादी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है और जीत का सबसे बड़ा लक्ष्य जसवंत नगर विधानसभा से ही मिलता है। 
बता दें कि अंकुर यादव ने वोट मांगते समय कहा कि हम लोग जसवंतनगर के उस क्षेत्र में रहे हैं। जहां पर सभी जातियों का वोट मिलता है, प्रयास यही है डिंपल यादव की बड़ी जीत हो बहुत बड़ा समर्थन मिल रहा है। जसवंत नगर की जनता एक लाख वोट से अधिक की लीड देकर डिंपल यादव को जीत दिलाने का काम करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में सभी को छूट है अपनी बात रखने की,भाजपा वाले अपनी बात रख रहे हैं। हम लोग अपनी बात रख रहे हैं। भाजपा वाले सैफई में कार्यालय खुल रहे हैं तो ठीक है हम कुछ नहीं कह सकते हैं, वोट कितना मिलता है ? आने वाले समय में up किसकी जीत होगी ! यह परिणाम से सिद्ध हो जाएगा।अंशुल यादव भी अपने भाई अंकुर के साथ जसवंत नगर विधानसभा में डोर टू डोर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने भी सवालों के जवाब देते हुए बताया कि हम लोग जसवंतनगर ब्लॉक में लगातार घूम रहे हैं। आप खुद देख सकते हैं जसवंत नगर की जनता हम लोगों को प्यार और सम्मान दे रही है। हम लोग एक लाख से अधिक वोटों से जीत कर जसवंत नगर विधानसभा से मैनपुरी लोकसभा में जाने का काम करेंगे, डिंपल यादव ऐतिहासिक वोटों के साथ जीतकर लोकसभा में मैनपुरी की जनता की आवाज बनने का काम करेंगी। केशव प्रसाद मौर्य कब क्या बोल जाएं क्या कहें हम, लोगों को उनकी बात ध्यान नहीं देना है। हम लोग जनता के बीच में अपनी बात कह रहे हैं जो काम किए हैं उनको बता रहे हैं। मैनपुरी के लोगों को हम समाजवादियों पर भरोसा है। जसवंत नगर के लोगों का भी भरोसा है।
हमारे समाजवादी पार्टी के विधायक किशनी विधानसभा के जिनके ऊपर फर्जी मुकदमा लिखवा दिया गया है। यह भारतीय जनता पार्टी की खिसीहाट है,कठेरिया समाज का विधायक है उसको डराने की कोशिश की जा रही है। हम लोग कठेरिया समाज के विधायक के साथ खड़े हैं और कठेरिया समाज हम लोगों को वोट देकर बड़ी जीत दिलाने का काम करेंगे।


Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv