प्रदेश संगठन से नाराज कांग्रेस जिलाध्यक्ष का इस्तीफा,वीडियो वायरल।

निकाय चुनाव के पहले अमेठी कांग्रेस संगठन की अंतर कलह सामने आई है, प्रदेश संगठन के कार्यों से नाराज कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने लेटर पैड पर अपना इस्तीफा लिख कर भेज दिया,और प्रदेश संगठन से यह भी कहा कि उन्हें एक कार्यकर्ता की तरह पार्टी में रहकर काम करना है। दरअसल निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा करने एक दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी अमेठी आए थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष के बोलने के पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल संबोधन के लिए आए, तो उनके चेहरे पर नाराजगी दिखी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि चाहे कोरोना काल हो या लोगों की मदद करने की बात हो, मैंने बिना भेदभाव तन मन धन से सब की मदद की है, और सब का सम्मान किया है। कभी किसी से कोई भेदभाव नहीं किया, लेकिन मैंने जिनका सम्मान किया। मैंने जिनका अभिवादन किया, वही लोग प्रदेश में जाकर मेरी बुराई कर रहे हैं, मुझे ऐसा पद नहीं चाहिए। मैं आज और अभी अपने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। प्रदेश संगठन जिसको चाहे जिला अध्यक्ष बना दे। आपको बता दें कि प्रदीप सिंघल की नाराजगी का एक वीडियो और इस्तीफे का पत्र भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने इस बात का खंडन किया है कि जिलाअध्यक्ष ने इस्तीफा नहीं दिया है। उनकी कुछ व्यक्तिगत नाराजगी थी। हालाकि संगठन के कार्यों को लेकर और वह मामला शांत हो गया है ऐसी कोई बात नहीं है और निकाय चुनाव हम दमखम से लड़ेंगे। आपको बता दें कि 20 अगस्त 2019 को प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदीप सिंघल को अमेठी के जिला संगठन की कमान देते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया था। इसके साथ ही प्रदीप सिंघल 2022 में तिलोई विधानसभा से प्रत्याशी भी बनाए गए थे। हालांकि इस दौरान वे चुनाव जीतकर नहीं जा सके थे।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv