ओम प्रकाश राजभर ने प्रत्याशियों के नाम की कर दी घोषणा, दिया बयान।

इटावा पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने की जनसभा कार्यक्रमों में शिवा बकेवर क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव, खतौली विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। वहीं सपा पर हमला करते हुए कहा कि विरासत आजमगढ़, रामपुर नही बचा पाए अगर जनता चाहेगी तो मैनपुरी भी नही बचा पाएंगे। बता दें बुधवार को बकेवर कस्बे के समीपवर्ती गांव हर्राजपुरा मे अपनी पार्टी सुहेवदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आऐ थे। इस मौके पर उन्होंने समाज के शोषितों दलितों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों, वंचितों, दलितों, अति पिछड़ों को जगाने का कार्य कर रही है। 1931 में जातीय जनगणना हुई थी। यह व्यवस्था संविधान में है कि हर 10 साल में जातीय जनगणना होगी, लेकिन नहीं कराई जा रही है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर ने कार्यकर्ता सम्मेलन मे ही मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए हो रहे उप चुनाव के लिए अपनी पार्टी की ओर से रमाकांत कश्यप मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा क्षेत्र से रमेश प्रजापति को प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी मैनपुरी संसदीय व खतौली विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह तनमन धन से सहयोग कर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का कार्य करे।
वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिखरा हुआ समाज कभी बादशाह नहीं बन सकता लेकिन वह आपस में लड़कर दूसरों को बादशाह जरूर बना देता है। सरकारें उद्योगपतियों के एक लाख करोड़ से अधिक का कर्जा माफ कर सकती हैं, तो गरीबों के घरेलू बिजली का बिल भी माफ किया जाना चाहिए। पार्टी मुफ्त बिजली, निशुल्क व एक समान शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, निजी और सरकारी सभी अस्पतालों में सरकार के खर्चे पर गरीबों व आम आदमी के इलाज की लड़ाई लड़ रही है। इन मुद्दों पर जनता को जोड़ने के लिए रैलियां हो रही हैं।
मैनपुरी लोकसभा सीट को लेकर कहा देश के एक बड़े नेता का निधन हुआ है, उन्ही की सीट है इसलिए चर्चा का विषय तो रहेगी। हमारा प्रत्याशी भी वहा से उतर रहा है। और हम जीतने के लिए नही लड़ेंगे लेकिन दलित शोषित, पिछड़ों को राजनीति की समझ नही है। लेकिन उनकी गिनती भी नही है। मैं ऐसे लोगो से कहना चाहता हू की मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनाने के लिए नही लड़ो, जातिवार जनगणना करवाने के लिए लड़ाई लड़ो। राजनीति में इनको भागीदारी दिलाना इनको जागृत करना मकसद है।


Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv