एक दिवसीय दौरे पर चंदौली आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 963.52 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।इसके उपरांत 15 जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों में चेक का वितरण व उनके साथ संवाद भी किया। जनपद के 3 विधायकों एवं सांसद व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय की मांगों पर मुख्यमंत्री के चुप्पी साधने से चर्चा का विषय बन गया।
वहीं मुख्यमंत्री की जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व स्थानीय सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री से नरायनपुर गंगा लिफ्ट कैनाल को पक्की कराए जाने की मांग रखी।जिससे जनपद में टेल तक सिंचाई का पानी आसानी से पहुंच सके। वही तीनों विधायक सुशील सिंह सैयदराजा,रमेश जायसवाल मुगलसराय तथा कैलाश खैरवार चकिया ने भी अपने क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं की मांग किया लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में किसी की मांगों की चर्चा नहीं किया जो चर्चा का विषय बन गया। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खेती किसानी के कारण इस जिले की पहचान है। यहाँ ब्लैक राइस से देश दुनिया इस जिले की अब पहचान बन चुकी है।
आरोग्यता के साथ साथ विरासत का भी ध्यान रखा जा रहा है।आधारभूत संरचना का काम हो या अन्य जन सुविधाओं की बात हो चंदौली नित नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है। इंडो इजरायल एक्सीलेंस सेंटर के माध्यम से सब्जी उत्पादन में भी दुनिया के बाजारों में छा जाए। 62 करोड़ रुपये की लागत से मछली बाजार का निर्माण किया जा रहा है।पर्यटक स्थल राजदरी का भी विकास किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को भी गिनाया।उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन को बढ़ावा देने पर बल दिया।आज भारत ब्रिटेन से आगे बढ़कर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में पांचवीं अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की वास्तविकता को भी परखा।
तो वहीं मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जनसभा को लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने भी संबोधित किया। अतिथियों का राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने आभार प्रकट किया।
0 Comments