खेत मे काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला।

शामली जनपद के एक गाँव मे तेंदुए की दस्तक से दहसत का माहौल है। बता दें कि खेत मे काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला किया है। तेंदुए के हमले से किसान घायल हो गया है। वहीं बताया जा रहा है कि किसान बेख़ौफ़ होकर ईंख के खेत की बंधाई कर रहा था। उसी दौरान तेंदुआ खेत मे घुस आया और अचानक किसान पर हमला कर दिया तो वहीं जैसे तैसे किसान ने तेंदुए से अपनी जान बचाई ओर शोर मचाना शुरू कर दिया। वही किसान के शोर मचाने पर आसपास के किसान इकट्ठा हो गए और घायल किसान को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया और इस पूरे मामले की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी।जिसके बाद सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे,लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से भाग चुका था।
आपको बता दें दरअसल यह मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के गाँव सेवापुर का है। जहाँ पर रणधीर नामक किसान को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। और ग्रामीणों की मदद से तेंदुए की तलाश कर रहे है। ईंख के खेतों में टीम तेंदुए को ढूंढ रही है। फिलहाल क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से हड़कम्प मचा हुआ है, और तेंदुए की दस्तक से सभी खेत मे जाने से कतरा रहे है।



Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv