भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया 75 घंटे के लिए धरना दिया। भाकियू का विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रहेगा। बाकी भाकीयू के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बातया कि इस धरने से कई मुद्दे कि लड़ाई और लड़ी जाएगी। जैसे किसानो का एमएसपी, गन्ने के दाम में बढ़ोतरी, बिजली के बिल की समस्या और मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि 75 घंटे के बाद जो हाईकमान का आदेश होगा उसी के तहत आगे की रणनीति तय की जाएगी।
वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों के द्वारा लखीमपुर खीरी में मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा था, लेकिन लखीमपुर खीरी प्रशासन ने धरने स्थल पर लाइट और पानी की व्यवस्था को बंद कर दिया। जिसकी वजह से भारतीयों के गुस्साए पदाधिकारियों ने सभी जिला मुख्यालयों पर 75 घंटे धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उसी क्रम में आज जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय पर 75 घंटे धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने बताया कि जो भी हाईकमान के आदेश होंगे उसी के तहत आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। भारतीय जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने जिला अधिकारी कार्यालय से हटाने वाले सवाल पर कहा यदि प्रशासन के अधिकारियों ने कोशिश करी तो इसका अंजाम बुरा होगा। यह भारतीय किसान यूनियन का मंच है।
0 Comments