प्राथमिक विद्यालय में जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे।

शासन द्वारा सरकारी स्कूलों का कायाकल्प लाखो रुपए खर्च किए गए, लेकिन इसके बाद भी औरैया जिले के प्राथमिक विद्यालय में जान जोखिम में डाल कर बच्चे पढ़ाई करते नज़र आ रहे है। जहाँ दो दिन से हुई बारिश से स्कूल की बाउंड्री अचानक गिर गई। और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। इस हादसे के बाद भी मासूम बच्चे इस खण्डर स्कूल में अपना भविष्य बनाने के लिए पढ़ाई जमीन पर बैठकर करने को मजबूर है। वही विभाग के अधिकारी मामले को संज्ञान लेने के बाद भी किसी बड़े हादसे का इंतज़ार करते दिख रहे है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार शिक्षा को लेकर भले ही सख्त हो जिसको लेकर पिछली सरकार में इस सरकार ने सरकारी स्कूलों की जर्जर बिल्डिंगों को सुधारने के लिए इन स्कूलों का कायाकल्प में करोड़ो का बजट दिया और प्रधान और प्रधानचार्य ने इन स्कूलों का कायाकल्प कराया, लेकिन जनपद औरैया में कायाकल्प कराए गए स्कूलों की पोल खुलती नज़र आ रही है। और बच्चों की जान का खतरा भी। जहा लगातार दो दिनों की बारिश ने औरैया जनपद के प्रथमिक विद्यालय की बाउंड्री की दीवार धरधरा कर गिर गई। जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। 
वही इस हादसे के बाद भी विभाग के अधिकारियों की नींद नही खुली। स्कूल के प्रधानचार्य ने तो अपना पल्ला झाड़ते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों को पूरी बात बता कर अपने आप को सुरक्षित कर लिया। फिर से मासूमो को उसी स्कूल में पढ़ाने के लिए व्यस्त हो गए। और मीडिया से भी बेरुख तरीके से पेश आते नज़र आए। जबकि खुद बेसिक शिक्षा अधिकारी का मानना है कि जल्द ही स्कूल की बाउंड्री को बनवा दिया जाएगा। इससे बच्चों की जान को खतरा न हो। लेकिन सवाल यह है कि शासन भले ही करोड़ो खर्च करती हो लेकिन जमीन पर कितना काम हुआ। जिसकी तस्वीरें तभी दिखाई देती है जब ऐसे हादसे सामने आते है है।भले ही यहां कोई हादसा नही हुआ लेकिन हादसा दूर भी नही था अगर मासूम बच्चे खेल रहे होते या उस समय यह बाउंड्री गिरती तब एक बड़ा हादसा हो सकता था। जिसके जिम्मेदार तब कौन होता जिले के अधिकारी या फिर शासन को दोषी ठहराया जाता। वहीं इस मामले को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सामने आकर बात करने से इनकार कर दिया। लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट खण्ड शिक्षा अधिकारियों को मौके पर भेज कर वहां की स्थिति को दिखवाया और इस कि जानकारी नगर पंचायत के ईओ को भी दी साथ ही अपने उच्च अधिकारी को दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि बाउंड्री बनवाई जाएगी जिससे बच्चों को कोई खतरा न हो।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv