ख़बर यूपी के जनपद देवरिया से हैं। दरअसल आज जहाँ पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह लोग योगाभ्यास कर कर रहे हैं। वहीं देवरिया जिले के जिला मुख्यालय पर आज आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविंद्र किशोर शाही राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब हजारों की संख्या में अधिकारी, कर्मचारी,पुरुष,महिलाओ बच्चों, योगा शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों ने योगाभ्यास किया है। राज्यमंत्री ने दीपप्रज्वलित कर योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत की है।आपको बतादें आज सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन हुआ उसके बाद योगा शुरू हुआ। यहां पर 45 मिनट में योगा शिक्षक के द्वारा हर प्रकार का योगा करा कर लोगों को अभ्यास कराया गया जिसमें सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं जनपद के सभी पांचों तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी योगा का कार्यक्रम कराये गए।8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से राज्यमंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग संजीव कुमार गोड़,जिलाधिकारी जेपी सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा,उपजिलाधिकारी सौरभ सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीश त्रिपाठी एवं जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।इस सम्बंध में राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गोड़ ने बताया कि योगा करने से जहां मन शांत रहता है तो वहीं लोगों को बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
0 Comments