प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से राशन व राशन कार्ड को लेकर तमाम खबरें सामने आ रही है। हैं। वहीं आज बहराइच कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल का संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर राशन कार्ड वापस करके गरीबों को दिया गए राशन की रिकवरी गयी तो खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर गरीबों के राशन कार्ड वापस कर उनसे राशन की रिकवरी की गई तो कांग्रेस पार्टी उग्र प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि विधानसभा 2022 के चुनाव में प्रदेश की जनता तमाम खोखले वादे कर भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता हासिल की है। वर्तमान में प्रदेश की विभिन्न जनपदों के जिला अधिकारी/ जिला पूर्ति अधिकारी राशन कानून के खिलाफ है। इस प्रकार अच्छे दिनों का वादा एवं गरीबों का हितैषी बनने वाली भाजपा सरकार लगातार गरीबों का अपमान कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। चुनाव में झूठे वादे किए गए अभी हाल ही में ₹ खाद आयुक्त ने मीडिया में कहा कि राशन कार्ड सरेंडर करने या निरस्तीकरण के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। वहीं दूसरी तरफ गांव में दुग्गी आदि बजा कर राशन कार्ड सरेंडर करने या निरस्तीकरण के लिए जनता से कहा जा रहा है। यदि कोई अपात्र था तो उसका राशन कार्ड कैसे बना दिया गया। इस कार्यशैली में जनता का मज़ाक बना कर रख दिया है जनता को भ्रमित किया जा रहा है।
0 Comments