एक दिन की थानेदार बनी मोनिका सुनी शिकायतें।

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है। जहां 1 दिन की लिए दिन की थानेदार B.Ed की छात्रा मोनिका राज बनी। उन्होंने उत्साह के साथ काम किया अभिलेखों का जायजा लिया साथ ही हस्ताक्षर भी किए। वहीं आधी आबादी को सशक्त बनाने और सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। बताते चलें कि थाने पर पर पहुंच शिकायतों को सुना और निस्तारण के निर्देश दिए।दरअसल मिशन शक्ति अभियान के तहत मोनिका राज ने 1 दिन की थानेदार की कुर्सी संभाली और गजब के उत्साह के साथ आने जाने वाले फरियादियों की शिकायतों को भी सुना। वहीं निस्तारण की कार्यवाही की थाने के क्रियाकलाप को जाना और साफ सफाई पर बल दिया। थाना प्रभारी के डी दीक्षित ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता किया जा रहा है।पुलिस रोजाना अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर युवतियों और महिलाओं को जागरूक कर रही है। दिन के लिए थानेदार बनी मोनिका ने थाने के अभिलेखों का निरीक्षण किया।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv