ख़बर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से है। जनपद बांदा में एंटी करप्शन की टीम ने तहसील के राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल राजस्व निरीक्षक यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य से उसके द्वारा खरीदी गई भूमि के सीमांकन करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। जिसके बाद जिले में एंटी करप्शन की टीम ने तहसील के राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राजस्व निरीक्षक यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य से उसके द्वारा खरीदी गई भूमि के सीमांकन करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। फिलहाल एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किए गए राजस्व निरीक्षक को शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके बाद टीम आरोपी को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करेगी।आपको बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के रहने वाले निरंजन चक्रवर्ती के खेत का सीमांकन होना था। जिसके लिए कानूनगो को नामित किया गया था। निरंजन का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक होरीलाल वर्मा उनसे 8 हज़ार की रिश्वत मांग रहा था। अंततः बाद में 8 हजार की रिश्वत देना तय हुआ। इसी बीच पीड़ित निरंजन ने जो कि पेशे से शिक्षक है।निरंजन ने अपने संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन को सूचित किया।
संगठन ने एंटी करप्शन टीम लखनऊ को इसकी सूचना दे दी। एंटी करप्शन टीम ने पाउडर लगे नोट निरंजन को दिए। उसके बाद जब निरंजन ने राजस्व निरीक्षक महेंद्र पाल को रिश्वत के रुपए हाथ में पकड़ा दिए तभी एंटी करप्शन की टीम ने राजस्व निरीक्षक को दबोच लिया।गिरफ्तार किए गए राजस्व निरीक्षक को शहर कोतवाली बाँदा ले जाया गया। जहां से लिखा पढ़ी होने के बाद उसे लखनऊ एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
0 Comments