थाने के अंदर घुस सनकी युवक ने ईट व रॉड से पुलिसकर्मियों पर किया हमला, थाने में मचा हड़कंप।

ख़बर उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत से सामने आया हैं। जहां जिले के एक थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। बता दें कि बागपत के छपरौली थाने में पुलिस कर्मियों पर हमले की घटना सामने आई है। यहां एक मनबुद्धि युवक ने छपरौली थाने में घुस गया। और अंदर आराम कर रहे पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला बोल दिया। मन्दबुद्धि युवक ने थाने के बाहर पड़ी ईटो से पथराव शुरू कर दिया। और लोहे की रॉड लेकर पुलिस कर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा इस हमले में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हमले के बाद मंदबुद्धि युवक थाने की छत पर बैठ गया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से भारी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा। बता दें कि घटना के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। और पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल हमले में घायल पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
दरअसल यह मामला बागपत जनपद के छपरौली थाने का है। जहां आज एक मंदबुद्धि युवक ने थाने के कमरों में आराम कर रहे पुलिसकर्मियों पर ईट और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। वहीं अचानक हुए इस हमले से पुलिसकर्मी संभल नहीं पाए। वहीं उनकी चीख पुकार की आवाजों से थाना परिसर गूंज उठा इस हमले में दरोगा देवेंद्र दुबे, हेड कांस्टेबल जोगिंदर पाल, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और अमरपाल राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मंदबुद्धि युवक थाने की छत पर चढ़ गया जहां पुलिसकर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। इस दौरान मंदबुद्धि युवक ने थाना परिसर में भी जमकर तोड़फोड़ की और घंटों उत्पात मचाया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर दूसरे थाने के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। बताते चलें कि घटना के बाद पुलिसकर्मियों में इस कदर खोप दिखाई दे रहा था कि वे कमरों के नजदीक तक जाने से घबरा रहे थे। बाद में क्वार्टर के पास पुलिस कर्मी गए और मंदबुद्धि युवक को हिरासत में ले लिया।अभी उसके हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv