ट्रक ने 1 दर्जन से अधिक लोगों को मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत, कई की हालत गंभीर।

अलीगढ़ क्वार्सी थाना इलाके के नगला पटवारी क्षेत्र में तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने राहगीरों व वाहनों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत हो गयी जबकि करीब दर्जनभर लोग घायल है,वही कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है,घटना के बाद मौके पर आक्रोशित भीड़ ने ट्रक के साथ ड्राइवर को पकड़ कर हंगामा शुरू कर दिया।घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेज कर,शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आप को बता दे ट्रक मुरादाबाद की तरफ से अलीगढ़ आ रहा था, इस दौरान ट्रक ने सबसे पहले क्वारसी थाना इलाके के एफएम टावर के पास बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मारी, टक्कर मारने के बाद ट्रक को लेकर भागने लगा, जिससे पटवारी नगला इलाके में रोड के किनारे रास्ते से गुजर रहे राहगीरों को कुचलता हुआ निकल गया, वही स्थानीय लोगों ने पीछा करते हुए ट्रक को बरौला बाईपास के पास ड्राइवर सहित पकड़ लिया है, घटना की सूचना के बाद भारी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए और जाम लगा दिया, आनन-फानन में घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है, वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिए हैं,एक दर्जन से अधिक घायलों में कई घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
ट्रक चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है, हालांकि इसे ट्रक ने 2 किलोमीटर के इलाके में लगभग तीन जगह लोगों को टक्कर मारी है, एसपी सिटी ने बताया कि 3 लोगों की मौत हुई है,और सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल भेज दिया गया है, ट्रक चालक को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv