प्रयागराज में ससुराल वालों से तंग आकर व्यक्ति ने लगाई फांसी।

खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से है। जहां पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर फांसी लगा ली। दरअसल यह पूरा मामला जनपद प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव का है। जहां पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या के कारणों में उसने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। बाटा दें कि मृतक व्यक्ति के पास ही उसकी 80 वर्षीय दादी की डेड बॉडी भी पाई गई है। वही आपको बता दें घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक के घर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही गांव के लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।आपको बता दें यह पूरा मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव का है। जहां अरविंद नाम की एक युवक व्यक्ति ने बीती आधी रात को आंगन में लगे पेड़ के सहारे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताते चलें कि पुलिस को मृतक के पास से 9 पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने अपने ससुराल वालों एवं मुख्यतः अपनी पत्नी पर बदचलन का गंभीर आरोप लगाया है। गौरतलब है कि मृतक व्यक्ति के शव के पास ही उसकी 80 वर्षीय दादी भी मृत अवस्था में पाई गई है। जिसके पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच केअनुसार मृतक बुजुर्ग महिला के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है। वहीं इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि बूढ़ी दादी की मृत्यु का कारण हृदय गति रुक जाना भी हो सकता है। इस पूरे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। साथ ही यह भी कहा कि बॉडी के पास से मिले सुसाइड नोट से ज्ञात हुआ है कि मृतक व्यक्ति ने पत्नी के साथ ससुराल पक्ष सहित कुल 8 लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस पूरे मामले में मृतक द्वारा ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित करने एवं मृतक की पत्नी के अवैध संबंधों की बात भी की गई है। इस पूरे मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। बाकी दोषियों तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv