शक के चलते फूफा ने अपने ही मासूम भतीजे की बेरहमी से की हत्या

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई। दरअसल यह पूरा मामला शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली गांव का है। बता दें कि बच्चे की उम्र 11 साल की थी,और हत्यारा और कोई नहीं उसका अपना फूफा था। जिस ने बड़ी बेरहमी से अपने ही भतीजे का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
                   मृतक सूर्य प्रकाश
जानकारी के मुताबिक मृतक सूर्य प्रकाश को उसके फूफा आर्केस्ट्रा दिखाने के बहाने ले जाते हैं। और अंधेरी रात का फायदा उठाते हुए उसका गला घोट कर उसकी जान ले लेते हैं। इतना ही नहीं बड़ी बेरहमी से हत्या के बाद नदी के रेत में दफना देता है। वही सुबह होने पर जब सूर्य प्रकाश के परिजन उसकी तलाश करने लगे लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद भी सूर्य प्रकाश का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।जिस बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल पुलिस इसकी जांच शुरू कर देती है। वहीं जांच में पता चलता है कि मृतक कल रात में अपने फूफा दुर्गेश के साथ नाच देखने के लिए गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दुर्गेश से सख्ती से पूछताछ किया तो उसने सारी हकीकत बयां की। वहीं आरोपी द्वारा बताए गए निशान से मृतक बच्चे के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दरअसल दुर्गेश तिवारी अपनी पत्नी को बहुत प्रताड़ित करता था। जिसके कारण उसकी पत्नी ने उसको छोड़ दिया। वहीं आरोपी दुर्गेश को यह शक था कि मेरी पत्नी का मुझे छोड़कर चले जाने में मृतक की मां का अहम रोल है। फिर उसने मन ही मन में बदला लेने का ठान लिया। जिसके बाद आरोपी लगातार मौके की तलाश में लगा रहता था। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी कई बार मृतक की मां को धमकी भी देता था।  पत्नी के अलग होने के इंतकाम में जल रहे दुर्गेश ने ऐसी घटना को अंजाम दे दिया, जिससे पूरी मानवता शर्मसार हो गई। बताते चलें कि मृतक सूर्य प्रकाश अपने परिवार का इकलौता वारिस था। उसके सर से 6 साल पहले ही बाप का साया उठ गया था उसकी मां किसी तरह सूर्य प्रकाश का पालन पोषण कर रही थी। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वहीं इस पूरे मामले पर एसएसपी सिद्धार्थनगर ने बताया परिजनों द्वारा जैसे ही सूचना प्राप्त हुई मुकदमा पंजीकृत कर तत्काल जांच शुरू की गई। जिसमें करीब आधा दर्जन संदिग्ध को लाकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी दुर्गेश भी शामिल था। वही गांव वालों ने भी आरोपी के खिलाफ पुलिस का साथ दिया साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि अभियुक्त को 1 महीने के अंदर कड़ी से कड़ी सजा मिले।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv