बांदा में फिर दिखा दबंगो का कहर,एक ही परिवार के तीन लोगो को जम कर पीटा।




उत्तरप्रदेश के  बांदा जनपद में एक बार फिर दबंगो का कहर देखने को मिला है। जहा दबंगो ने एक ही परिवार के तीन लोगो को घर से घसीट कर जम कर पीट दिया। दबंगो का आरोप है कि इसके परिवार ने चोरी की है। पीड़ित का कहना है की ये आरोप झूठा है।जिसे लेकर विवाद हो गया और दबंगो ने जम कर कहर बरपाया जिसमे तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ने भर्ती कराया गया है।जहा उनका उपचार चल रहा है।

आप को बता दे पूरा मामला गिरवा थाना क्षेत्र के निवादा मल्हना गांव का है। जहा एक परिवार पर दबंगो का कहर बरपा है। दबंगो ने पति पत्नी और बच्चे को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घायल मुन्ना उम्र 40 साल सुमन देवी उम्र 35 साल व बच्चा शामिल है।
वही रामबाबू घायल के परिजन ने बताया की गांव के दबंग तुलसी,सूरत, छोट भईया,बद्री, चार लोगो ने मुन्ना के परिवार को बंदूक की बट से मार कर घायल कर दिया। दबंग का कहना था की इसने चोरी की है में घर से जबकि घायल मजदूर है।और मजदूरी करके बांदा से घर ही पहुंचा था। इतने में दबंग घर में घुस जाते है। और पीटने लगते है। वही पुलिस का कहना है।मामला संज्ञान में आया है। जॉच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv