6 वर्ष की मासूम की बेरहमी से की हत्या, हत्यारा हुआ गिरफ्तार।

खबर उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले से है। जहां पर 6 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आपको बता दें 6 वर्ष का मासूम किशन 6 अप्रैल को लापता हो गया था। जिसके बाद उसकी काफी तलाश की गई लेकिन काफी तलाश के बाद भी मासूम का कोई पता नहीं चला।
                         मृतक किशन
आज पुलिस को मृतक किशन के घर के कुछ ही दूरी पर खेत में मासूम उसका शव मिला। दरअसल घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय मासूम किशन को 6 अप्रैल को ही अगवा कर लिया गया था। मासूम को अगवा कर दरिंदों ने बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। और हत्या कर उसके घर की कुछ दूर खेत में दफन कर दिया।             हत्यारे- उपेंद्र साहनी व दयानंद
वही लगातार छानबीन कर रही पुलिस को आज 14 अप्रैल को मासूम किशन का शव कई टुकड़ों में मिला। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। और मासूम किशन जो कि 6 अप्रैल से लापता था। वहीं पुलिस ने शव मिलने पर उसके परिवार के लोगों को सूचना दी गई। जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। बता दें कि वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
पूरे मामले में खुलासा करते हुए एसपी ने बताया उपेंद्र साहनी और दयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।और जिसके पास से एक जिंदा 12 बोर का कट्टा, कारतूस, व दो मोबाइल बरामद हुआ है।बताते चलें वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने इस पूरे घटना का खुलासा किया।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv