महराजगंज- प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां महीनों से तैयारी कर रही है। सभी पार्टियां प्रत्येक शहर क्षेत्र में जन संबोधन व जनसंपर्क के माध्यम से अपनी पार्टी के लिए जनता से वोट की मांग कर रही है। साथ ही एक दूसरे पर तंज कसने से भी बाज नहीं आ रही। वही बात करें कांग्रेस की तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज महराजगंज में जन संबोधन किया। इस जन संबोधन के दौरान प्रियंका वाड्रा ने प्रदेश के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी घेरे में लिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैंने उत्तर प्रदेश में हजारों को लखपति बना दिया लेकिन मुझे तो गरीब दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार कहते हैं कि कर्ज में है, किसानों को उपज का दाम नहीं मिलता। ललितपुर में खाद की लाइन में लोगों की मौत हो रही है, सरकारी क्रय केंद्रों पर खाद नहीं मिलती। छोटे दुकानदार, युवा किसान सभी परेशान है, पर कोई पूछने वाला नहीं है। आप मेहनत किसके लिए कर रहे हैं आप सिर्फ राशन और नमक के लिए मेहनत कर रहे हैं। प्रियंका ने यह भी कहा की सारी नीतियां बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए बन रही है गरीबों के लिए कुछ नहीं है।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि बड़ी-बड़ी संपत्तियों को बेच रहे हैं। पूरे देश की संपत्ति को अपने दोस्तों को पकड़ा दिए हैं। जो छोटे दुकानदार हैं, व्यवसायी हैं, जीएसटी व नोटबंदी करके उनकों बर्बाद कर दिया। इनकी नीति गरीबों के लिए नहीं है। यह चाहते हैं कि आप को रोजगार न मिले। चाहते हैं कि आप शिक्षित न बनें। धर्म के आधार पर, जाति के नाम पर बांटा जा रहा है। 12 लाख सरकारी पद इन्होंने खाली रखे हैं। हर व्यक्ति के लिए जॉब कैलेंडर बनेगा। साथ ही कहा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बने। इसके लिए सख्त कानून बनाएंगे। आंगनबाड़ी बहनों को 10 हजार मानदेय मिलेगा। किसानों के पूरे कर्ज माफ किए जाएंगे। प्रियंका ने कहा मुझे दुःख होता हैं कि हमारे युवा धर्म और जाति के नाम पर उलझे हुए हैं और इससे विकास कभी भी संभव नहीं है। मैंने सभी से कहा है कि नकारात्मक बातें मत करें। हम कहते हैं कि हम 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे।
बेसहारा पशुओं की समस्याओं का भी समाधान करेगी कांग्रेस
प्रियंका ने कहा कि वह पूछते हैं कि 70 सालो में कांग्रेस ने बनाया क्या, अरे भैया हमने बनाया नहीं तो आप बेंच क्या रहे हैं। एयरपोर्ट, बंदरगाह बेच डाला। क्या तुम्हें पांच सालों में 12 लाख युवा नहीं दिखे। कांग्रेस सरकार आने पर लोगों को पांच लाख रुपये एक प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाएगा। सभी प्रकार की भर्तियां छह माह के भीतर पूरी होंगी। जैसे छत्तीसगढ़ में 2500 हजार क्विंटल धान और गेहूं बेंच जा रहा है, उसी प्रकार यूपी में भी व्यवस्था की जाएगी। छत्तीसगढ़ में बेसहारा पशुओं की समस्याओं का समाधान हुआ है। योगी सरकार ने इस समस्या पर कोई व्यवस्था नही की। गायों को यहां पर कुत्ते नोच रहे हैं, जिंदा गायों को दफनाया गया, अब छत्तीसगढ़ योजना को यूपी में भी लाया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट (महराजगंज)
0 Comments