सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए दुर्गविजय,पदाधिकारी की देखरेख में पारदर्शिता के साथ चुनाव हुआ संपन्न।


गोरखपुर पूर्व निर्धारित सूचना के क्रम में सिंचाई संघ नलकूप खंड प्रथम गोरखपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन / चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष दुर्गविजय कि अध्यक्षता में चौधरी चरण सिंह नलकूप निरीक्षण गृह सिंचाई डाक बंगला गोरखपुर पर संपन्न  हुआ जिसका संचालन मंत्री दिनेश कुमार यादव ने किया द्विवार्षिक अधिवेशन / चुनाव में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में राकेश शाह संप्रेक्षक सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश तथा चुनाव अधिकारी नंदलाल अध्यक्ष महासंघ गोरखपुर शरिफुंजमा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर विजय शंकर सिंह पूर्व महामंत्री ट्यूबवेल टेक्निकल इंप्लाइज एसोसिएशन सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में राम रामबरन प्रसाद उप राजस्व अधिकारी (डी.आर.ओ.) गोरखपुर तथा विशिष्ट अतिथि विवेकानंद गुप्ता मंडल अध्यक्ष अवर अभियंता सिंचाई संघ गोरखपुर तथा अवर अभियंता नर्सिंग प्रसाद उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारी की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए जिसमे अध्यक्ष के रूप में दुर्गविजय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामसरण वरुण, मंत्री दिनेश कुमार यादव, संप्रेक्षक सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष अजय प्रकाश निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यक्रम में नलकूप मंडल के मंडल अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद अध्यक्ष महराजगंज विजय प्रताप सिंह, नलकूप खंड 2 के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, मंत्री ओम प्रकाश यादव तथा नलकूप खंड प्रथम सिंचाई विभाग के समस्त सींच पर्यवेक्षक, सींचपाल, नलकूप चालक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv