विवाहिता महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या,क्षेत्र में मचा हड़कंप।

बाराबंकी जिले में घर की छत पर अकेली सो रही एक विवाहिता महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति और बच्चे एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना से कई थानों की फोर्स और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि लूट के इरादे से हत्या नहीं की गई है, कुछ तथ्य मिले हैं जिसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पूरा मामला घूँघटेर थाना क्षेत्र के पारा गांव का है। यहां आज रात अपने घर की छत पर अकेली सो रही एक विवाहिता महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह विवाहिता महिला की हत्या की जानकारी हुई जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के दौरान पति दूसरे गांव की एक शादी समारोह में गया हुआ था और मृतक महिला का बेटा अपने गांव की बारात में था। महिला घर की छत पर अकेली सो रही थी इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही घूँघटेर थाने के साथ कई अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के साथ अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहन छानबीन की जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के द्वारा महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया है कि घूँघटेर थाना क्षेत्र के पारा गांव में घर की छत पर अकेली सो रही महिला की धारदार हथियार से गले पर चोट पहुंचा कर हत्या कर देने की सूचना अभी सुबह-सुबह प्राप्त हुई। इस सूचना पर सभी वरिष्ठ अधिकारी और आसपास थानों की फोर्स मौके पर आई। इसमें लगकर घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। मृतक महिला के रिश्तेदार भी मौके पर आ गए हैं महिला के भाई भी आए हुए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ एंगल निकल कर सामने आ रहे हैं महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई है कमर में चाभियाँ भी लगी हुई है। स्थिति यह थी कि महिला के पति दूसरे गांव की एक शादी समारोह में गए हुए थे और मृतक महिला का बेटा अपने गांव में बारात आई थी वहां चले गए थे। जांच पड़ताल की गई इसमें लूट के इरादे से हत्या नहीं की गई है।कुछ तथ्य मिले हैं जिसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv