पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट,गोली मारकर की हत्या फेंका शव, शादी की शॉपिंग करने जा रहे थे दोनो।

बदायूं में थाना मुजरिया क्षेत्र में पत्नी की हत्या करने के बाद युवक महिला के शव को रोड किनारे ही छोड़कर फरार हो गया, मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पति की तलाश में शुरू कर दी हैं। बता दें प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव असोली निवासी रिजवान अहमद ने अपनी पत्नी फुरकान को किसी विवाद के चलते मुजरिया थाना क्षेत्र के मूडसान गांव के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति शव को रोड किनारे छोड़कर ही फरार हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की हत्या की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े चले आये। जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दरअसल संभल जिले के थाना धनारी की ग्राम पंचायत दिनोरा के फखरुद्दीन ने अपनी बेटी फुरकाना का निकाह 10 साल पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम असोली निवासी इकबाल अहमद के पुत्र रिजवान अहमद किया था। निकाह के बाद से दोनों मियां बीवी के बीच में खुशनुमा माहौल था। दोनों के चार बच्चे हैं जिनमें सबसे बड़ी बेटी 7 वर्ष की है वही सबसे छोटा लड़का 1 वर्ष का है। महिला की मौत के बाद बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। साथ ही यह भी बता दें कि दोनों मियां बीवी साली की शादी की खरीदारी करने के लिए सहसवान जा रहे थे इसी दौरान मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुडसान के समीप किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मार हत्या करने के बाद युवक शव को रोड किनारे छोड़कर फरार हो गया, फिलहाल मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv