जिले में बिजली व्यवस्था से परेशान हैं लोग।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में विद्युत आपूर्ति को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। सरकार द्वारा ग्रामीण इलाके में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का दावा धराशाई हो गया है। महज 8 से 10 घंटे ही विद्युत आपूर्ति होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल रहा है। विद्युत आपूर्ति के अभाव में गर्मी से बेहाल लोग पेड़ के नीचे समय काट रहे हैं। ग्रामीणों ने सरकार से सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग किया है।
वहीं जिले की ग्रामीण इलाके की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। 24 घंटे में महज आठ 10 घंटे की विद्युत आपूर्ति हो रही है। उसमें भी अंधाधुंध कटौती से लोगों में आक्रोश फैल गया है। सूर्यदेव के प्रचंड तापमान और विद्युत विभाग के मनमानी रवैया के चलते ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दिन हो या रात विद्युत आपूर्ति से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। यहां तक की गांव के लोग गर्मी से बचने के लिए पेड़ों के नीचे छाया का सहारा ले रहे हैं। आपूर्ति को लेकर गांव के लोगों ने सरकार को कोसते हुए नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग और सरकार के लोग एयर कंडीशन में मौज कर रहे हैं। आम इंसान के लिए उनके पास सोचने तक का भी समय नहीं है। वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ अमेठी अमरजीत वर्मा ने बताया कि मौके पर 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल है। जो मिल रहा है कहीं कहीं रेवन्यू और वसूली ले चलते कटौती करनी पड़ती है। एक दो घंटे छोड़ कर विद्युत आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।




Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv