4.0 डिग्री सेल्सियस पर इस शहर का तापमान, हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से लोग बेहाल।

आगरा में सर्दी का सितम जारी है। लगातार पांचवें दिन कोल्ड डे कंडीशन से आगरा के लोग बेहाल है। मौसम का हाल बताने वाली द देवर network.com और स्काईमेट वेबसाइट के अनुसार आगरा में शुक्रवार को अधिकतम 13 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को ब्रज में एटा कासगंज फिरोजाबाद सबसे ठंडा शहर दर्ज किए गए। तीनों जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। लगातार दूसरे दिन तापमान इसी स्तर पर बना हुआ है। वहीं इस ठंडी बर्फीली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए आगरा ऑरेंज जोन में है। यहां पांच दिनों से अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम होने की वजह से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। शुक्रवार के दिन धूप जरूर निकली लेकिन शीतलहर ने तापमान को बढ़ने नहीं दिया। रात को कोहरे की धुंध से पूरा आगरा ढक चुका था। हाईवे और एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों के पहिए थम गए। वाहन रेंगते रेंगते चल रहे। वहीं सर्दी से बचने का एकमात्र तरीका और विकल्प लोगों के पास अलाव ही है।जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी ठिठुरन और गलन दूर करने का प्रयास कर रहे है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बाद रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन में धूप मे निकलेगी। मगर उसके बाद 9 से 11 जनवरी के बीच उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की वजह से चलने वाली पश्चिमी सर्द हवा यूपी के जन जीवन पर एक बड़ा असर डाल सकती हैं। दिन व रात के तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का सितम और बढ़ने की आशंका जताई गई है। भीषण सर्दी कोहरा और गलन को लेकर शहरवासी परेशान है। मौसम की मार के आगे सभी लोग बेबस है। यह प्रकृति की मार है। जिसे दूर नहीं किया जा सकता। केवल इससे बचाव किया जा सकता है। कोई रेन बसेरे में दिन और रात काट रहा है तो कोई अलाव के सहारे बचा हुआ है।


Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv