अभियान के बाद अब शुरू की चौपाल, सुनी फरियादियों की समस्याएं।

ख़बर यूपी के चंदौली से है। जहां पर नियमताबाद ब्लॉक परिषद में रविवार को अफसरों के द्वारा चौपाल लगाई गई। इसमें डीएम ईशा दुहन और मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। वहीं सभी विभागों की ओर से लगाए गए। स्टाल भी काफी आकर्षक रहे। जिस पर लोगों को विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी।आपको बताते चलें कि जिलाअधिकारी ईशा दुहन ने चलो चंदौली आपके द्वार अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में सभी विभागों के द्वारा चिन्हित जगहों पर स्टाल लगाया जाता है। साथ ही डीएम ईशा दुहन जनता की समस्याओं को सुनने के साथ संबंधित विभागों के माध्यम से निस्तारण कराने का प्रयास करती है। डीएम निशा दुहन ने बताया कि दूर दरार के लोग समस्याओं को लेकर कलेक्टर नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे लोगों की समस्याओं को सुनने और निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है, साथ मौके पर सभी विभागों के माध्यम से स्टाल लगाकर सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान की प्रगति काफी सकारात्मक है। साथी आमजन भी इससे बड़ी उत्सुकता से साथ जुड़ रहा है। वहीं मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार के द्वारा बहुत लाभकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में अभियान के द्वारा लोगों को इन योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल जा रही है। साथ ही यह भी कहा कि सरकार की मंशा समाज के सभी वर्ग का विकास करने की है।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv