काशी तमिल संगमम् के समापन समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री।

विगत 19 नवंबर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय में चल रहे काशी तमिल संगमम् का समापन 16 दिसंबर शुक्रवार को होगा।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह होंगे। उनके साथ पर्यटन मंत्री सहित अन्य केंद्रीय मंत्री भी उक्त समारोह के साक्षी बनेंगे। बता दें उपरोक्त संदर्भ में सोमवार की देर शाम गुलाब बाग सिगरा स्थित भाजपा कार्यालय में तैयारी बैठक आहूत की गई। वहीं बैठक के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम रविवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में लोगों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को बधाइयां दी। वहीं श्री महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि काशी की गरिमा के अनुरूप जिस प्रकार काशी तमिल संगमम् के उद्घाटन सत्र में काशी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम को सफल बनाया उसी प्रकार 16 दिसंबर के समापन सत्र को भी यादगार बनाना है। वहीं महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी के संदर्भ में 13 और 14 को जिले के 21 तथा महानगर के  13 मंडलों में बैठक आयोजित की जाएंगी। जिसमें प्रत्येक बूथों से कम से कम 5 कार्यकर्ताओं को उपरोक्त कार्यक्रम में आने का आह्वान किया गया। मंडलों की बैठक मंडल प्रभारी, पालक तथा महानगर के प्रमुख पदाधिकारी लेंगे। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री नवीन कपूर तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने दिया। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री द्वय संतोष पटेल तथा सुशील त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा, अशोक तिवारी, डॉक्टर सुदामा पटेल, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, प्रभात सिंह, उपेंद्र सिंह पप्पू, साधना वेदांती, डॉक्टर गीता शास्त्री, इंजीनियर अशोक यादव, राजकुमार शर्मा, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार, आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विशेश्वर, अभिषेक मिश्रा, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, मधुप सिंह, डॉक्टर हरि केसरी, कुसुम पटेल, योगेश सिंह पिंकू, सोमनाथ मौर्य, रवि राय, कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिनव पांडेय सहित सभी मंडल अध्यक्ष तथा सातों मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv