अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य,पुलिस प्रशासन मुस्तैद।

लोक आस्था का महान छठ पर्व का आगाज हो चुका है। छठ पर्व जनपद में धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा। छठ पूजा के दृष्टिगत प्रशासन ने विभिन्न नदी घाटों/पोखरों पर विशेष इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने हनुमान मंदिर, सोमनाथ मंदिर एवं गायत्री मंदिर के छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं।वहीं छठ पूजा पर्व को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर के समस्त छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सदर एसडीएम सौरभ सिंह, नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी आदि ने भी छठ पूजा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। छठ पूजा में नारियल, सेब,केला,निम्बू,खस्ता, ठेकुआ आदि तमाम तरह के पकवान से छठ मईया की पूजा होती है।
आपको बता दें शहर के परमार्थी पोखरे पर हजारों की संख्या में आस्थावान महिलाओं की भीड़ लगी हुई है। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़ी होकर डूबते हुए सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया है। बताया जाता है कि यह पर्व बिहार ,बंगाल,कोलकाता, झारखंड ही नहीं अपितु उत्तर प्रदेश पूर्वांचल का देवरिया जिला भी इससे अछूता नहीं है।देवरिया जिले में भी इस छठ पर्व को लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। शहर के न्यू कालोनी स्थित परमार्थी पोखरा, हनुमान मंदिर, लक्ष्मी राम पोखरा, सोमनाथ मंदिर,देवरही माता मंदिर, बरमहिया पोखरा आदि छठ पूजा घाटों पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ सफाई, प्रकाश की व्यवस्था,बैरिकेडिंग ,नाविक, गोताखोरों और तीसरी आँख सीसीटी कैमरा व ड्रोन कैमरे से व्यवस्था की निगरानी की गयी है। खास बात यह है छठ पर्व नहाए खाए से शुरू होता है और इस पर्व को पुरुष और महिलाएं दोनों लोग रहते हैं। यह व्रत पूर्ण रूप से निर्जला होता है। वहीं व्रती महिलाओं द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया है, ठीक कल सुबह उदयमान सूर्य भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के बाद ही व्रती महिलाएं जल ग्रहण पारण करेगीं। 
आप को बता दें यह पर्व आस्था का प्रतीक है। धार्मिक शास्त्र और मान्यताओं के अनुसार छठ पूजा संतान प्राप्ति, आरोग्य , मान सम्मान प्रतिष्ठा और खुशहाल जीवन की कामना के लिए किया जाता है और छठी मईया सबकी मन्नते पूरी करती हैं। वहीं छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मूड में है। छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को अराजक तत्वों द्वारा कोई भी दिक्कत ना हो उसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी छठ घाटों पर सिविल ड्रेस में महिला एवं पुरुष कांस्टेबलों की व्यवस्था की गई है।


Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv