पुलिस पर लगा आरोपी पक्ष के साथ सांठगांठ करने का आरोप।

ख़बर यूपी के जनपद रामपुर से हैं। जहां जिले के बिलासपुर पुलिस पर लगा आरोपी पक्ष पर सांठगांठ करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने बड़ा इल्जाम लगाते हुए कहां पुलिस ने आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर ली है। उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है और आरोपी पक्ष लगातार पीड़िता को धमका रहे हैं। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक सहित सुबे के मुख्यमंत्री से की और कार्रवाई की मांग की। बता दें कि रामपुर की तहसील बिलासपुर क्षेत्र के धामनी हसनपुर की रहने वाली पीड़ित महिला ने एसपी रामपुर सहित सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 
दरअसल महिला का आरोप है की 2/7/2022 को बिलासपुर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया। मगर अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही की है। जांच होने की बात कह कर आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर नाराज परिजनों ने अब सूबे के मुख्यमंत्री से शिकायत कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है 
गौरतलब हो कि पीड़ित महिला का मुस्लिम रीति रिवाज में मार्च 2022 को शादी हुई थी। जिसके बाद से ही पैसो के लालच और दहेज की मांग करने वाले ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़ित महिला का उत्पीड़न मारपीट करना शुरू कर दिया। यही नहीं देवर ने गंदी नियत रखते हुए अकेले में उसको दबोच लिया। पीड़ित महिला ने इस मामले में कोतवाली बिलासपुर में अपने पति मेहबूब,  देवर याक़ूब, ससुर वाहिद अली ,सास नूर बनो, नंद जीनत सहित 5 लोगो के खिलाफ धारा  498a 506 323 376 आईपीसी की धारा में एफ आई आर दर्ज कराई थी। जिसमें बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। मगर घटना को 1 माह से ज़्यादा वक्त बीत चुका है। मगर पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नही किया है। बल्कि आरोपियों से साठ गांठ कर उनका नाम निकालने की साज़िश रची जा रही है। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हए मीडिया को बताया कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। जबकि आरोपी पक्ष लगातार पीड़ित के परिवार को धमका रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv