यूपी के हमीरपुर जिले में लडकी के साथ दरिंदगी का शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने छह में से पांच दरिंदो को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमे दो नाबालिग लड़के भी शामिल है ।
पुलिस अभिरक्षा में खड़े यही वो तीन दरिंदे है। जिन्होंने एक लडकी की पिटाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ कर उसके साथ हैवानियत करते हुए उसका शर्मनाक वीडियो बना कर वायरल कर दिया था। लडकी के साथ दरिंदगी करने वाले छह लोगो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच में से दो अपराधी नाबालिग है, इसलिये उन्हे सामने पेश नही किया गया है। वही पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया की पीड़ित लड़की की तलाश की जा रही है। लडकी के मिलने के बाद पता चलेगा की, उसके साथ गैंगरेप हुआ था या नही।
आज एसपी हमीरपुर शुभम पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के सामने तीन अपराधियों को पेश करते हुए बताया की, 16 अगस्त को एक प्रेमी युगल शहर के बाहर स्थित सिटी फारेस्ट में घूम रहा था। तभी छह लोग ने उन्हें पकड़ लिए था और दोनो की बेरहमी से पिटाई करते हुए लडकी के कपड़े फाड़कर लडकी के साथ हैवानियत किया साथ ही उसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया था। लडकी के साथ हैवानियत का शर्मनाक वीडियो सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया था। इस मामले में हमीरपुर थाने की पुलिस ने स्वताः संज्ञान लेकर वीडियो में दिख रहे छ दरिंदो के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छ में से पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए पांच में से दो अपराधी नाबालिग है, गौरतलब है कि पीड़ित लड़की और लड़के का अभी तक पता नही चल सका है। की दरंदगी की शिकार हुई लडकी कौन थी और कहा की थी। एसपी शुभम पटेल ने बताया की पीड़ित लड़की शहर से बाहर की भी हो सकती है। फिलहाल लडकी की तलाश की जा रही है। लडकी का पता चलते ही उसको न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे तभी पता चलेगा की लडकी के साथ गैंगरेप हुआ है या नही।
0 Comments