ज़िले भर में है इस आम के चर्चे, कीमत पच्चीस हजार रूपए किलो, आइए जानते हैं आखिर क्या ख़ास बात है इसमें।

उत्तर प्रदेश के रामपुर ज़िले की तहसील बिलासपुर के मनिहार खेड़ा गांव में किसान अरविंदर सिंह चीमा ने अपने फार्म पर विदेश से लाए नई तकनीक प्रजाति के अनोखे आम के पेड़ को लगाया है। जिसमें आम की कीमत ₹25000 किलो बताई जा रही है। बता दें कि यह आम शुगर फ्री है और शुगर के मरीजों के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। यहीं नहीं इस आम के चर्चे जिले भर में हो रहे हैं आइए आपको दिखाते हैं नई तकनीक से पैदा किया गया यह आम जो 16 बार अपना रंग बदलता है।किसान अरविंद सिंह चीमा बताते हैं कि वे इस आम की किस्म को विदेश से लेकर आए हैं। वे बताते हैं कि ये एक बहुत छोटे आकार का पौधा होता है. आमतौर पर इस प्रजाति की पौध दो से तीन साल में फल देता है। हालांकि किसी कारणवश इस पौधे ने चार साल में फल दिया। इसे अमेरिकन ब्यूटी प्रजाति का आम बताते हुए उन्होंने कहा इसकी सबसे बड़ी विशेषता आम का मंजर और दाना सामान्य आम की तरह निकलता है।लेकिन शुरू से लेकर पकने तक यह आम 16 बार अपना रंग बदलता है। पकने के समय इसका वजन आधा किलो से ज्यादा हो जाता है।आमतौर पर एक आम का वजन चार सौ ग्राम होता है। उन्होंने कहा कि यह अन्य आम से कम मीठा है। उन्होंने इसे शुगर फ्री होने का भी दावा किया।साथ ही उन्होंने कहा कि आमतौर पर साधारण आम भी टिकोले से लेकर पकने तक चार-पांच बार रंग बदलते हैं। शुगर फ्री के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कम मीठा है तो स्वभाविक है कि मधुमेह के रोगियों के लिए बेहतर होगा। फिर भी जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। 


Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv