ट्री गार्ड लगाने के नाम पर घोटाला, वन विभाग पर विधायक ने लगाया आरोप।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों भ्रस्टाचार पर लगाम लगाने की मुहिम छेड़ रही है। तो वहीं उनकी पार्टी के कासगंज जनपद के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने भी जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। इस मुहिम के तहत विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक कासगंज वन विभाग के अधिकारियों ने ट्री गार्ड लगाने के नाम पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन किया है। विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2020 - 21 में कासगंज वन विभाग के डीएफओ हरी शुक्ला ने अजीत सर्विस सेल नाम की फर्म के अकाउंट में 1करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर किए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने मोनोपोली के तहत एक फर्म को काम दिया और बिना काम के ही 1 करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर कर लिए गए। इस पूरे घोटाले में अलीगढ़ मंडल की कंजरवेटर भी शामिल है। वही देवेंद्र सिंह राजपूत ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कासगंज जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व जिले के निरीक्षण पर आने वाले मंत्रियों से भी की है। लेकिन विधायक की माने तो जिलाधिकारी द्वारा की जा रही जांच भी अभी संदिग्ध है। क्योंकि शिकायत के बाद भी वन विभाग के अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विधायक बताते हैं कि उन्होंने कई बार जिलाधिकारी से इस बारे में पूछा कि जांच किस स्तर पर है। और उसमें क्या आया, लेकिन वह कोई भी बात बताने को तैयार नहीं है। कासगंज सदर विधायक बताते हैं इस तरह मोनोपोली के तहत होने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे। जब इस सम्बंध में कसगंज जिलाधिकारी व डीएफओ से बात करनी चाही तो वह कैमरे के सामने आने से बचते नजर आए।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv